हल्द्वानी पहुँचे सीएम धामी, अधिकारियों के साथ कि बैठक,

स्लग- सीएम बैठक
रिपोर्ट- जफर अंसारी
स्थान- हल्द्वानी

एंकर- हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी शहर के विकास के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर लेटलतीफी के लिए नाराजगी भी जाहिर की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो 2000 करोड़ की घोषणाएं की थी वह बढ़कर अब 2200 करोड़ की हो गई है। जिसमें हल्द्वानी शहर के अवस्थापना विकास और शहर के लिए बेहतर सुविधाओं का जाल बिछाने का काम किया जाएगा। लिहाजा पूरे कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता हो इसलिए सरकार इसकी मॉनिटरिंग कर रही है। जल्द ही विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।

बाइट- पुष्कर धामी, मुख्यमंत्री

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगातार भाजपा नेताओं के दिल्ली दौरे के बाद उठ रही कयासबाजी पर कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा रही है विकास कार्यों को तेजी से कर रही है लिहाजा यह एक रूटीन प्रक्रिया है सरकार आमजन के सुविधाजनक बेहतर कार्य कर रही है और भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बाईट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

वही विधायक सुमित हृदयेश द्वारा बैठक छोड़कर बहिष्कार किये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसका संज्ञान लिया जाएगा। सरकार चाहती है कि पक्ष विपक्ष सभी विधायकों को साथ लेकर विकास कार्य करना चाहती है इसीलिए उन्होंने विपक्ष के विधायकों से भी प्रस्ताव मांगे हैं और वह भी राज्य के विकास में हमारे साथी बने इसके लिए सरकार कार्य कर रही है।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ओवरलोडिंग वाहन खाई में गिरा, 12 लोगो के मरने की आशंका,

Fri Nov 18 , 2022
गोपेश्‍वर (चमोली): ग्रामीण संपर्क मार्ग पर ओवरलोडेड यात्री वाहन (टाटा सूमो) 500 मीटर गहरी खाई में गिरा। 12 लोगों के मौत की आशंका है। वाहन जोशीमठ से पल्‍ला जाखुला गांव जा रहा था ज‍िसमें 16 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया गया कि दो सवारी गाड़ी की छत पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement