सीएम धामी ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

सीएम धामी ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी,

सागर मलिक
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान राम को आस्था का प्रतीक बताया और उनके आदर्श चरित्र को जीवन में आगे बढ़ने

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। शनिवार को रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार व परोपकार से युक्त गुणों का उदाहरण प्रस्तुत करता है। श्री राम ने स्वयं ब्रह्मस्वरुप होते हुए भी मानव रूप में हम सभी के कल्याण के लिए अवतार लिया और आदर्श व सद्चरित मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए इसका उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में आई तमाम कठिनाइयों का सामना जिस आदर्शता के साथ किया, वह मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने राम नवमी का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख शांति व समृद्धि लाने की कामना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: धामी सरकार में अब प्रशासनिक फेरबदल की संभावना, वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रभावों में हो सकता है बदलाव

Sun Apr 6 , 2025
उत्तराखंड: धामी सरकार में अब प्रशासनिक फेरबदल की संभावना, वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रभावों में हो सकता है बदलाव,सागर मलिकधामी सरकार में अब इसी माह प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है। वरिष्ठ नौकरशाह आनंद बर्द्धन के मुख्य सचिव बनने के बाद उनके विभागों का आवंटन अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों को दिया जा सकता […]

You May Like

advertisement