उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड विवाद,उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड विवाद पर सीएम कार्यालय सक्रिय


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल और श्रम मंत्री डा हरक सिंह रावत के मध्य छिड़ी रार का अब जल्द पटाक्षेप हो सकता है। इसे लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय सक्रिय हो गया है। सूत्रों के अनुसार मसले के समाधान के मद्देनजर मुख्यमंत्री कार्यालय ने आला अधिकारियों से जानकारी ली है। ऐसा रास्ता निकालने की तैयारी है, जिससे विवाद खत्म होने के साथ ही दोनों पक्ष संतुष्ट भी हो जाएं। इसके लिए कई विकल्पों पर विचार चल रहा है।
कर्मकार कल्याण बोर्ड में उपजे विवाद के कारण सरकार और पार्टी संगठन, दोनों को ही असहज होना पड़ रहा है। हाल में ही बोर्ड के अध्यक्ष सत्याल और श्रम मंत्री रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अलग-अलग मुलाकात की थी। श्रम मंत्री जहां सत्याल को हटाने की मांग पर अड़े हैं, वहीं सत्याल बोर्ड की मौजूदा सचिव को हटाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही वह बोर्ड में श्रम मंत्री का हस्तक्षेप नहीं चाहते। इसे लेकर दोनों के मध्य पिछले साल अक्टूबर से जुबानी जंग छिड़ी है। एक रोज पहले श्रम मंत्री हरक सिंह ने यह तक कह दिया था कि यदि सत्याल ज्यादा काबिल हैं तो उन्हें ही श्रम मंत्री बना दिया जाए।
सूत्रों के अनुसार इस विवाद के समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने आला अधिकारियों से पूरे प्रकरण और श्रम अधिनियम में तय प्रविधानों की जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव, दोनों को हटाने, बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष को किसी अन्य बोर्ड में जिम्मेदारी सौंपने, बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी आइएएस को सौंपने समेत कई विकल्पों पर मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की सक्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि अब जल्द ही यह विवाद खत्म हो जाएगा।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 31 जुलाई को घोषित, तैयार किया जा रहा है परीक्षा फल

Tue Jul 27 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड 31 जुलाई तक परीक्षाफल घोषित कर देगा। बोर्ड में इन दिनों रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने कहा कि 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य तेजी […]

You May Like

Breaking News

advertisement