उत्तराखंड:एक्शन में सीएम पुष्कर सिंह धामी, भ्र्ष्टाचार पर सीएम का पहला प्रहार


प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

देहरादून: उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। धामी सरकार ने चीनी घोटाला आरोपी मुख्य अभियंता आरके सेठ के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दी है। गन्ना सचिव चंद्रेश कुमार द्वारा जारी आदेश में आरके सेठ पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर की गई है।

गौरतलब है कि 2016 से 2019 के बीच जसपुर के नादेही चीनी मिल में 500 क्विंटल चीनी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। ऑडिट जांच में फर्जी बिल, चीनी चोरी, रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ जैसी अनियमितता बड़े स्तर पर पाये गए। आडिट जाँच में पाई गई भारी गड़बड़ी के बाद विभाग ने आरके सेठ पर कार्यवाही के आदेश जारी किए हैं।चीनी घोटाले की जांच की आंच आरके सेठ के साथ तत्कालीन गन्ना सचिव विनोद शर्मा पर भी आई है। विनोद शर्मा पर आरके सेठ के साथ सांठगांठ का आरोप लगा है। जांच में पाया गया है कि विनोद शर्मा ने आरके सेठ के इस्तीफा दे देने के बावजूद एक साल बाद उन्हें उसी विभाग में न सिर्फ जॉइनिंग दी गई बल्कि लगातार प्रोन्नति भी दी गई। जांच में यह भी पाया गया कि घोटाला आरोपी सेठ 30 साल की सेवावधि में से 15 साल नादेही चीनी मिल में कार्यरत रहे। विभाग द्वारा जारी पत्र में आरके सेठ और तत्कालीन गन्ना सचिव विनोद शर्मा के बीच सांठगाँठ की भी जांच की संस्तुति की गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:पेट्रोल डीजल पर 9 महीने बाद आई ये बड़ी खबर

Sun Jul 11 , 2021
प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक पेट्रोल डीजल के लेकर 9 महीनों के बाद बड़ी खबर आई है। तेल की कीमत में लोगों का बजट बिगाड़ रहा है। लेकिन अब इसपर एक और बड़ा अपडेट जारी हुआ है। पेट्रोल डीजल के लेकर 9 महीनों के बाद बड़ी खबर आई है। तेल की […]

You May Like

Breaking News

advertisement