अररिया बिहार: रालोजद के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उपेंद्र कुशवाहा के निशाने पर रहे सीएम

रालोजद के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उपेंद्र कुशवाहा के निशाने पर रहे सीएम

अररिया
अररिया टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक जनता दल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजद और जदयू पार्टी रही।उन्होंने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से एनडीए के लिए हुंकार भरी।
अपने संबोधन में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार माथे पर लालटेन लेकर 2005 से पहले वाले बिहार के निर्माण के लिए निकल चुके हैं। जबकि 2005 से पहले रजत के 15 साल के कुशासन से निजात दिलाने के लिए सबों ने लड़ाई लड़ी थी और परिणामस्वरूप बिहार की जनता ने उससे निजात दिलाने के लिए बहुमत दिया था।लेकिन नीतीश कुमार फिर से उसी राष्ट्रीय जनता दल के गोद में जाकर बैठ गए।जिसका हमलोगों ने साथ रहते विरोध किया,लेकिन नीतीश कुमार नहीं माने और अंतोगत्वा बिहार को बचाने के लिए नीतीश कुमार से संबंध विच्छेद कर निकल पड़े हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनता दल एनडीए गठबंधन का हिस्सा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ एनडीए चुनाव लड़ेगी और बिहार के सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का काम करेगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने जदयू अध्यक्ष ललन सिंह पर चुटकी लेते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी प्रहार किया और कहा कि ललन सिंह सिर्फ कागज पर हीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, लेकिन व्यवहार में राजद के रंग में पूरी तरह से ढल गये हैं। दिल्ली सेवा बिल के दौरान सदन में ललन सिंह के व्यवहार पर उपेन्द्र कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि वो अब जेडीयू के नहीं रहे।उनमें अब राजद वाला संस्कार आ गया है। इसलिए सदन में इसी तरह की भाषा बोलने लगे हैं।रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन पर सीट अभी क्लियर नहीं हुआ है, लेकिन बिहार की 40 सीटों के लिए हमारी पार्टी एकजुटता के साथ काम करेगी।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार में एकबार फिर 2005 के पहले वाली स्थिति आ गया है।फिर से जंगलराज दिखने लगा है। जिस बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने का काम किया आज वह अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राष्ट्रीय लोक जनता दल उसी मान सम्मान को बचाने के लिए मैदान में है और ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें।
उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार आरजेडी के सामने घुटने टेक दिए हैं। नीतीश कुमार ने बिहार को एक बार फिर उसी जगह पर ले जाने का काम किया है, जहां से बिहार को बाहर निकला गया था।बिहार में अब 2005 के पहले वाली स्थिति हो गई है। जंगलराज फिर से बिहार में आने लगा है। वह भी तब जब राजद अभी आधी-अधूरी ही सरकार में है, जब पूर्ण रूप से राजद सत्ता में आ जाएगी तब बिहार की क्या दुर्दशा होगी यह कल्पना वही लोग कर सकते हैं। जिन्होंने 2005 से पहले का बिहार देखा है।समता पार्टी के दिनों को याद करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर जब वे लोग निकलते थे तो यही लव-कुश, कुर्मी, धानुक, अति पिछड़ा, दलित महादलित के लोग उन्हें बैठने के लिए स्‍थान देते थे। आज नीतीश कुमार लालू की गोद में बैठकर बिहार को पीछे ले जाना चाहते हैं।
रालोजद के जिलाध्यक्ष विभाष मेहता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रमेश मेहता,राष्ट्रीय महासचिव बैद्यनाथ मेहता, पप्पु कुशवाहा, अर्जुन मेहता, प्रशांत कुमार, निरंजन कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाजीपुर बिहार: सैंकड़ों खाताधारकों का पैसा ब्याज सहित वापस करें बैंक ऑफ इंडिया : राजू वारसी

Mon Aug 7 , 2023
सैंकड़ों खाताधारकों का पैसा ब्याज सहित वापस करें बैंक ऑफ इंडिया : राजू वारसी बैंक ऑफ इंडिया के साइबर अटैक से करोड़ों रूपए घोटाले मे बैंक कर्मियों की संलिप्तता की बिहार सरकार उच्च स्तरीय जांच कराए हाजीपुर(वैशाली)वर्ष 2016 से 20 तक का बैंक ऑफ इंडिया शाखा महुआ से सैकड़ों खाताधारकों […]

You May Like

Breaking News

advertisement