अपनी बारी आने पर कोविड टीका जरूर लगवाएं – सीएम योगी आदित्यनाथ

जनता दर्शन से पहले हर बार की तरह इस बार भी  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेका। उसके बाद गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने गो-सेवा की। गायों को गुड़ खिलाया। 
वैशवार न्यूज नेटवर्क गोरखपुर 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने रविवार की सुबह जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों को जनता की शिकायतों के समाधान में टालमटोल न करने की हिदायत दी और लोगों से कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की। सीएम दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर हैं।

योगी ने जनता दर्शन में हिन्दू सेवाश्रम की कुर्सियों पर बैठे फरियादियों से बारी-बारी मुलाकात की। उनकी समस्याओं के समाधान का आश्‍वासन दिया। साथ में मौजूद अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित भी किया। जिला स्तरीय शिकायतों के लिए डीएम और एसएसपी और मण्डल के जिलों से आने वाली शिकायतों के लिए कमिश्नर और आईजी को निर्देशित किया।

जनता दर्शन के दौरान सीएम ने आयें हुए लोगों से अपील की कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीके जरूर लगवाएं। इसके साथ ही नियमित रूप से मास्क पहनें और हाथ को बार-बार साबुन से भी धोएं। 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਗੁਰਕਿਰਤ ਸਿੰਘ ਗੋਰਾ ਬਣੇ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਲੱਖੋਕੇ ਬਹਿਰਾਮ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਅਗਾਲੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਜਿੱਤ ਲਈ ਘਰ-ਘਰ ਕਰਾਂਗਾ ਪਹੁੰਚ-ਗੋਰਾ

Sun Mar 21 , 2021
ਗੁਰਕਿਰਤ ਸਿੰਘ ਗੋਰਾ ਬਣੇ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਲੱਖੋਕੇ ਬਹਿਰਾਮ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਨੀਤੀਆਂ ਤੇ ਅਗਾਲੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਜਿੱਤ ਲਈ ਘਰ-ਘਰ ਕਰਾਂਗਾ ਪਹੁੰਚ-ਗੋਰਾਵਧਾਈਆਂ ਦੇਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਆਇਆ ਹੜ੍ਹ 21 ਮਾਰਚ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ] :- ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੀਆਂ ਨੇੜੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਤੇ ਸਿਆਸੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵਧਾਉਂਦਿਆਂ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ […]

You May Like

advertisement