पहली नौकरी पर जाने वाले एसडीएम को सीएम योगी का संदेश;

पहली नौकरी पर जाने वाले एसडीएम को सीएम योगी का संदेश;

जनता की दुआएं लेंगे या नाराजगी यह आप तय करिए; 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली नौकरी पर जाने वाले उपजिलाधिकारियों को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा शुरुआती पांच वर्ष में विवादों में घिरने पर भविष्य में मुंह छिपाने का संकट आ जाता है। जनता का दु:ख दर्द दूर कर उसकी दुआएं लेंगे या उसकी नाराजगी के अभिशप्त होंगे। यह आपको तय करना है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मेहनत कर सफलता हासिल की है। यही पारदर्शिता और निष्पक्षता आपके कार्यों में भी दिखनी चाहिए। यह बातें सीएम ने लोकभवन में नवनियुक्त उप जिलाधिकारियों को नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं। यह सभी अधिकारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2018 में चयनित हुए हैं। सीएम योगी ने कहा शुरुआती कार्यों में आप जितनी मेहनत करेंगे, जितना बेहतर कार्य आप कर सकेंगे उतनी आप की नींव मजबूत होगी, उतना भवन मजबूत होगा। 
पूरी पारदर्शिता के साथ दी चार लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी ईमानदारी को निभाते हुए चार लाख से अधिक लोगों को सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं। हमें कहीं भी कोई जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा नहीं देखना है। जनता दर्शन में आने वालों की समस्याओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नब्बे फीसदी समस्याएं राजस्व से जुड़ी थीं। अगर अधिकारियों ने उनकी सुनी होती तो उनके मेरे पास आना न पड़ता। मेरे गुरु दिवंगत हुए थे तो मैंने तय किया था कि एक ट्रस्ट बनाकर सारा कार्य संचालित किया जाए। मैं सांसद था, मुझे दो वर्ष लग गए कागज प्राप्त करने में तो आम जनता का क्या होता होगा? 

जो अधिकारी अच्छा काम करते हैं जनता तारीफ करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा जो अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं, उनके बारे में पब्लिक बोलती है। जब हमें उन्हें चुनौती वाले जगहों पर भेजना पड़ता है। जनता कहती है ऐसे अधिकारियों को कहीं मत भेजिए, कई जगह अधिकारियों को हटाने पर जनता खुश होती है, अच्छा किया बला टली। हमें धन्यवाद देती हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीवानी न्यायालय में 7 मार्च को होगा लोक अदालत का आयोजन

Sat Mar 6 , 2021
दीवानी न्यायालय में 7 मार्च को होगा लोक अदालत का आयोजन गोरखपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में 7 मार्च को दीवानी न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, प्रतिकर वाद, सिविल वाद, लघु आपराधिक वाद, पारिवारिक वादों एवं अन्य प्रकृति वादो को […]

You May Like

Breaking News

advertisement