मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के अंतर्गत सीएमओ डॉ. एन. आर. वर्मा का चार स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण,पारनकुंडा में स्वयं ओपीडी संचालित कर मरीजों का किया परीक्षण


मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के अंतर्गत सीएमओ डॉ. एन. आर. वर्मा का चार स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण,
पारनकुंडा में स्वयं ओपीडी संचालित कर मरीजों का किया परीक्षण
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के अंतर्गत जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं प्रभावशीलता का आकलन करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद आजमगढ़ डॉ. एन. आर. वर्मा द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों में स्थित चार स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कहीं व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, तो कहीं गंभीर कमियां सामने आईं, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं कड़े निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पारनकुंडा (अजमतगढ़) में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के अंतर्गत संचालित ओपीडी में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा स्वयं बैठकर मरीजों का परीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा उपलब्ध दवाओं के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र से दवाएं प्राप्त करने की ही सलाह दी। पूर्व भ्रमण में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में इस बार केंद्र पर साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति एवं उपकरणों का रखरखाव संतोषजनक पाए जाने पर केंद्र प्रभारी की सराहना की गई।
न्यू पीएचसी अमुआरी नारायणपुर के निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी को तत्काल सुधार के निर्देश दिए तथा भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की चेतावनी दी। वहीं न्यू पीएचसी छपरा सुल्तानपुर में पूर्व निरीक्षण की तुलना में व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के निरीक्षण के दौरान रविवार होने के कारण कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिनांक 18 जनवरी 2026 को जनपद में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला कुल 77 स्थानों पर आयोजित किया गया, जिनमें सभी 77 मेले सफलतापूर्वक संचालित हुए। मेले में 87 चिकित्सक एवं 278 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।
कुल 2634 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 1167 पुरुष, 1177 महिलाएं एवं 290 बच्चे सम्मिलित रहे। इस दौरान 39 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।
रोगवार विवरण के अनुसार मेले में 221 श्वसन रोग, 294 गैस्ट्रो रोग, 287 मधुमेह, 267 त्वचा रोग, 49 यकृत रोग, 138 उच्च रक्तचाप, 24 एनीमिया, 11 क्षय रोग तथा 130 कुपोषित बच्चों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।
115 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई तथा 220 मरीजों की कोविड-19 हेल्प डेस्क पर स्क्रीनिंग की गई। कुल 997 मरीज अन्य रोगों से संबंधित पाए गए। आवश्यकता अनुसार 05 मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों हेतु रेफर किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से आमजन को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं स्वच्छ वातावरण में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों का किया दौरा

Mon Jan 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों का दौरा किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझा तथा नए मतदाताओं के वोट बनवाने हेतु फार्म भरवाए।कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष श्री दिनेश दद्दा ने किया। […]

You May Like

advertisement