सीएमओ का मंडलीय कारागार में नियमित निरीक्षण — स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, दिव्यांग कैदियों के लिए विशेष पहल

सीएमओ का मंडलीय कारागार में नियमित निरीक्षण — स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, दिव्यांग कैदियों के लिए विशेष पहल

    मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने आज मंडलीय कारागार का नियमित निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार चिकित्सालय, विभिन्न बैरकों एवं भर्ती मरीजों का अवलोकन किया तथा कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और निर्देश दिए कि सभी कैदियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। शुगर एवं उच्च रक्तचाप से ग्रसित कैदियों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर देते हुए चिकित्सकों को सुबह-शाम जांच एवं दवा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, वहीं कुछ स्थानों पर मच्छरों एवं मक्खियों की समस्या पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से फिनाइल से सफाई, फॉगिंग एवं स्प्रे कराने के निर्देश दिए गए, ताकि संचारी रोगों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। साथ ही सीएमओ ने कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित काउंसिलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक माह प्रशिक्षित काउंसलर की सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
    सीएमओ ने दिव्यांग कैदियों के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही और कहा कि जेल में ही प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान 7-8 दिव्यांग कैदियों का परीक्षण करते हुए डॉ. वर्मा ने निर्देश दिए कि जिन कैदियों के पास दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं हैं, उनके लिए तत्काल ऑनलाइन आवेदन कराया जाए तथा शीघ्र ही एक विशेष मेडिकल टीम कारागार भेजी जाएगी, जो मौके पर ही दिव्यांग प्रमाणपत्र तैयार करेगी, जिससे पात्र कैदियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
    निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय साथ रहे तथा डिप्टी जेलर द्वारा निरीक्षण में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
   अंत में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने कारागार में स्थापित चिकित्सकों एवं समस्त मेडिकल स्टाफ को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं दवा वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, सभी मरीजों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए तथा स्वच्छता मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

                                 (डॉ. एन. आर. वर्मा)
                              मुख्य चिकित्साधिकारी
                                         आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुविवि में आज विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क मेगा डेंटल चेक-अप

Thu Apr 2 , 2026
आजमगढ़, महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर में 2 अप्रैल 2026 को मेगा डेंटल एवं ओरल हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं आयोजन-समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कैंप का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा निःशुल्क दंत […]

You May Like

Breaking News

advertisement