रायबरेली में कोचिंग एसोसिएशन ने किया पत्रकारों का सम्मान

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में कोचिंग एसोसिएशन ने किया पत्रकारों का सम्मान

रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन (RCA) ने रविवार को होटल दीप पैलेस में पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। जिले के कई पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के प्रबंध निदेशक शशिकांत शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शायर मरूफ़ रायबरेलीवी और विशेष अतिथि मिलिंद द्विवेदी शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन आलोक श्रीवास्तव और तारिक़ खान ने किया। इस दौरान RCA रत्न सम्मान आलोक श्रीवास्तव, शक्ति ओझा, अयाज़, अज़मी जमाल, अमित शुक्ला, सूरज शुक्ला और नवीन सिंह को प्रदान किया गया। वहीं RCA प्रेरणा सम्मान आशीष त्रिपाठी, मनीष निगम, अजय त्रिपाठी और दिलीप श्रीवास्तव को मिला।समिति के अध्यक्ष तारिक़ खान, उपाध्यक्ष पवन विक्रम व रमा पांडेय, महासचिव देशराज, महामंत्री अंकित सैनी, संगठन मंत्री धर्मेंद्र वर्मा और मीडिया प्रभारी मुकेश यादव की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामयी बना दिया। अंत में, एसोसिएशन ने सभी पत्रकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला प्रोबेशनअधिकारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेस 5.0 का कार्यक्रम आज इंदिरा

Mon Sep 29 , 2025
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत जिला प्रोबेशनअधिकारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेस 5.0 का कार्यक्रम आज इंदिरा नगर चौकी इंदिरा नगर पावर हाउस के निकट दुर्गा पंडाल में जागरूकता का कार्यक्रम किया गया ।जिसमें हब फॉर्म एंपावरमेंट से जेंडर विशेषज्ञ सुषमा कश्यप, पूजा तिवारी एवं पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर ज्योति […]

You May Like

Breaking News

advertisement