प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में विश्व शांति हेतु सामूहिक मंत्र जाप

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में विश्व शांति हेतु सामूहिक मंत्र जाप

(पंजाब) फिरोजपुर 29 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री सिद्धेश्वर महादेव जी की पावन आरती के उपरांत, अमृत वेला संस्था के सदस्यों एवं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों द्वारा विश्व शांति के लिए एक विशेष सामूहिक मंत्र जाप का आयोजन किया गया।

 वर्तमान समय में विश्व में चल रहे विनाशकारी युद्धों के विराम तथा शांति स्थापना की कामना हेतु सभी भक्तों ने एक स्वर में पवित्र

“श्री राम राम शांति, राम राम शांति, विश्व में करो शांति”
मंत्र का भावपूर्ण जाप किया। इस दौरान मंदिर का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से पूर्णतः ओत-प्रोत हो गया।

     मंत्र जाप के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने परमपिता परमात्मा से सामूहिक प्रार्थना करते हुए विश्व में शांति स्थापना, युद्ध एवं हिंसा के अंत तथा मानवता में प्रेम, करुणा और भाईचारे की भावना जागृत होने की कामना की। साथ ही यह भी प्रार्थना की गई कि जो राष्ट्र आधुनिक एवं विनाशकारी हथियारों के माध्यम से एक-दूसरे पर अत्याचार कर रहे हैं, उनमें सद्बुद्धि का जागरण हो।

इस पावन अवसर पर “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की भावना के साथ समस्त विश्व के कल्याण हेतु मंगलकामनाएं की गईं।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर विश्व में शांति, सद्भावना एवं भाईचारे का संदेश दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में दरगाह पर मनाया गया यौमे रज़ा

Mon Mar 30 , 2026
पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता बरेली : दरगाह आला हज़रत पर फ़ाज़िले बरेलवी इमाम अहमद रज़ा खां आला हज़रत का 175 वा यौमे रज़ा(यौमे पैदाइश) दरगाह सरपरस्त हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) की सदारत में सज्जादानशीन के निवास पर […]

You May Like

advertisement