कलेक्टर और रेलवे के सीनियर डीओएम ने किया खोखसा ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण

जांजगीर-चांपा ,16 नवंबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला और रेलवे के डिवीजनल मैनेजर ऑपरेशन (डीओएम) श्री रवीश कुमार ने आज जांजगीर-चांपा मुख्य मार्ग में बनाये जा रहे खोखसा रेल ओव्हर ब्रिज का संयुक्त निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि खोखसा रेलवे ओव्हर ब्रिज जांजगीर-चांपा का मुख्य मार्ग  और आवागमन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य जितनी जल्दी पूरा होगा, लोगों का आवागमन उतना ही सुगम होगा।
     कलेक्टर ने बताया कि इस ब्रिज में केवल रेलवे के हिस्से का कार्य लंबित है। लोक निर्माण विभाग द्वारा एप्रोच रोड व अन्य कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। उन्होंने डीएमओ श्री रवीश कुमार से कहा कि इस महत्वपूर्ण रेलवे ओव्हर ब्रिज के कार्य को प्राथमिकता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण करवाएं।
     डीएमओ श्री रवीश कुमार ने बताया कि खोखसा रेलवे ओव्हर ब्रिज के कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के लिए दिन प्रतिदिन का कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए रेलवे के वरिष्ठ कार्यालय से मार्गदर्शन एवं अनुमति के लिए पत्राचार  किया गया है। अनुमति मिलते ही आर्डर लॉन्चिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। निरीक्षण के दौरान रेलवे ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के 36 माह‘‘- आत्मनिर्भता का साधन बना मत्स्य व्यवसाय, जिले के 10,306.00 हेक्टेयर क्षेत्र में मत्स्य पालन

Tue Nov 16 , 2021
 जांजगीर-चांपा, 16 नवम्बर, 2021/ मछली पालन विभाग की योजनाओं का सकारात्मक क्रियान्वयन से जिले के मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल रहा है। विगत तीन वर्षो में राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से मछली व्यावसायियों के चेहरे पर उत्साह और खुशी की […]

You May Like

Breaking News

advertisement