कलेक्टर की अपील – स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए परिवार के साथ घर पर ही मनाएं होली ,होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध

कलेक्टर की अपील – स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए परिवार के साथ घर पर ही मनाएं होली ,होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध,      जांजगीर-चापा 27 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार द्वारा जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर सावधानी बरतने, आमजन को सुरक्षित रखने की दृष्टि से होली त्यौहार के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील कर कहा है कि स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने निवास पर ही परिवार के साथ त्यौहार मनाएं। होली में पानी व लकड़ी का कम से कम उपयोग कर पर्यावरण के सुरक्षा में सहयोग दे। होली त्यौहार में फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने होली त्यौहार में हर्बल रंग का उपयोग करने की अपील की है।
सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे-
     जारी निर्देश के अनुसार सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। भारत सरकार व छत्तीसगढ़ शासन के समय-समय पर जारी निर्देशों एवं गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करना होगा। होली मिलन समारोह व नगाड़ा बजाना प्रतिबंधित रहेगा।  सोशल डिस्टेंस, मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा।  निर्देशों के उल्लंघन पर समिति प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक होली मिलन, टेंट, माइक, फाग गीत आदि  प्रतिबंधित रहेगा।
होलिका दहन के समय अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का उपयोग ना करें-
       जारी निर्देश में कहा गया है कि होलिका दहन बिजली तार के नीचे नहीं किया जाएगा।  होलिका दहन के समय अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का उपयोग ना करें, 5 से अधिक लोगों का एक साथ घूमना प्रतिबंधित रहेगा।  सामूहिक भोज के आयोजन नहीं होंगे।
निर्देशों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई-      
       शराब पीकर वाहन चलाना, दो पहिया वाहन में तीन सवारी गाड़ी चलाना, तेज स्पीड वाहन चलाने ,अधिक आवाज वाले सायलेंसर के उपयोग पर यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। ध्वनि विस्तार यंत्र पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। निर्देशों के उल्लंघन पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है।  

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली के दिन 29 मार्च को मदिरा दुकाने बंद रहेगी

Sun Mar 28 , 2021
      जांजगीर-चांपा, 28 मार्च 2021/  कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने  होली त्यौहार के अवसर पर 29 मार्च को संपूर्ण जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है।  जारी आदेश में कहा गया है कि 29 मार्च होली (जिस दिन रंग खेला जायेगा) के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में स्थित […]

You May Like

advertisement