कलेक्टर ने सौंपी विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा, 27 अक्टूबर, 2021/ राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर में राज्योत्सव का  एक दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला राज्योत्सव के सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर की रात्रि को जिला मुख्यालय के सभी शासकीय भवनों में रोशनी करने के निर्देश दिए गए हैं।     आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रांगण में आयोजित होने वाले राज्योत्सव के कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और विद्यालय-महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी –
     मंच सज्जा तथा बैनर आदि की व्यवस्था महिला एवं बाल विकास विभाग और मंच तथा स्टाल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, जिला खेल अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर पीएचई द्वारा पेयजल, विद्युत विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था की जाएगी।  कार्यक्रम के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जिम्मेदारी जल संसाधन विभाग सहित विभिन्न गतिविधियों से संबंधित जिम्मेदारी अन्य विभागों को सौंपी गई है।
     कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की उपलब्धि एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन होगा। वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, रेशम, श्रम, पशुधन, क्रेडा, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 अक्टूबर को जिले में अब तक का सर्वाधिक 31,599 लोगों ने लगवाया सुरक्षा का टीका

Wed Oct 27 , 2021
 जांजगीर-चांपा, 27 अक्टूबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में जिले में शत प्रतिशत लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को लेकर विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसके लिए विभिन्न विभागो के मैदानी अमलों द्वारा पात्र हितग्राहियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सोमवार 25 […]

You May Like

advertisement