कलेक्टर ने जिले वासियों को रंगों और आपसी भाईचारे का पर्व होली की दी बधाई 

जांजगीर चांपा, 19 मार्च ,2022/कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिलेवासियों को रंगों का पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने होली पर्व पर जिले के सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर ने कहा है कि होली उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास का त्यौहार है। यह रंगों, खुशियों, मेेल मिलाप और आपसी भाईचारे का त्यौहार है। उन्होंने कहा है कि होली का यह पर्व लोगों के बीच खुशियां बाटने का है। कलेक्टर ने कहा है ज़िले में यद्यपि कोरोना काफी कम हो चुका है, लेकिन बचाव में ही सुरक्षा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी नागरिक कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं। उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Sat Mar 19 , 2022
जांजगीर-चांपा, 19 मार्च, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।     जिले की तहसील डभरा के ग्राम […]

You May Like

advertisement