कलेक्टर ने अकतरा विकास खंड का किया सघन भ्रमण

जांजगीर चांपा, 17 मार्च, 2022/ कलेक्टर श्री जीतेंद्र कुमार शुक्ला ने अकलतरा विकास खंड के तिलई और तरौद गौठानों का सघन निरीक्षण किया उन्होंने तिलई गौठान में स्वसहायता समूह की आय वृद्धि के लिए वहां संचालित विविध आर्थिक गतिविधियों की प्रशंसा की। वहीं तरौद गौठान में मल्टीएक्टिविटिज बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर और  जिला पंचायत सीईओ  ने आज अकलतरा विकास खंड में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन का  जायजा लिया।तिलाई गौठान में कलेक्टर द्वारा मुर्गी शेड, तालाब, स्व सहायता समूह के लिए शेड निर्माण और मल्टी एक्टिविटी का निरीक्षण किया गौठान में महिला संस्था समूह की आय बढ़ाने मल्टी एक्टिविटी के क्रियान्वयन की कलेक्टर ने प्रशंसा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। 
तरौद  में गौठान का निरीक्षण-
 तरौद में उन्होंने गौठान का निरीक्षण किया। गौठान के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां मल्टी एक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिए।इस के दौरान कलेक्टर के साथ सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर लीना कोसम ,जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर उपस्थित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अकलतरा तहसील में दो वर्षों से अधिक के प्रकरण लंबित, तहसीलदार और रिडर को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu Mar 17 , 2022
जांजगीर चांपा, 17 मार्च,2022/ कलेक्टर श्री जीतेंद्र कुमार शुक्ला ने अकलतरा तहसीलदार द्वारा 2 वर्षों से अधिक  राजस्व के प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर तहसीलदार गरिमा मनहर, और उनके रिडर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा है। कलेक्टर और  जिला पंचायत सीईओ  ने आज अकलतरा जनपद पंचायत […]

You May Like

advertisement