*कलेक्टर ने किया 10वी-12वी परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*

*मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

रायपुर, 21 फरवरी 2026। कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दानी स्कूल परीक्षा केंद्र तथा शहीद संजय यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, संजय नगर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की नियमित निगरानी करते हुए परीक्षाओं के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने किया महतारी सदन एवं महिला योग भवन का निरीक्षण, कहा ऐसा कार्य करें कि सालों तक अच्छी गुणवत्ता के लिए करें याद

Sat Feb 21 , 2026
रायपुर, 21 फरवरी 2026। रायपुरा स्थित विप्र नगर में निर्माणाधीन महतारी सदन एवं योग भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसा काम करें […]

You May Like

advertisement