जिले में खुलेंगे पांच नए बैंक, 31 मार्च तक शुरू करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें- कलेक्टर श्री क्षीरसागर

उत्तर बस्तर कांकेर, 16 फरवरी 2026/ जिले में 31 मार्च तक पांच नए बैंकों की शुरूआत होगी, जिसके लिए भवनों में आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेकुर्से में यश बैंक, भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत नारायणपुर में फेडरल बैंक, नरहरपुर विकासखण्ड के देवगांव में फेडरल बैंक, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के छोटेबेठिया में ए.यू. स्माल फाइनेंस बैंक और अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम भैंसासुर में ए.यू. स्माल फाइनेंस बैंक का शाखा खोला जाएगा, जिसे 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से शुरू करने के लिए संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों को कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा निर्देशित किया गया है। इन बैंकों के शुरू हो जाने से दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आज सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने इन नए बैंकों के लिए आवश्यक भवन और उनमें सुविधाओं के संबंध में समीक्षा की तथा संबंधित क्षेत्र के जनपद सीईओ को बैंकों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।
निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इन कार्यों में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, टीना शेड, बाउण्ड्रीवॉल, देवगुड़ी सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण तथा सांसद एवं विधायक निधि अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई और सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। जन्म-मृत्यु पंजीयन, कौशल विकास, अविवादित नामांतरण, बंटवारा के प्रकरण सहित जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण की भी समीक्षा उनके द्वारा किया गया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिचगांव में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित

Mon Feb 16 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चिचगांव में 18 फरवरी बुधवार को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।

You May Like

Breaking News

advertisement