कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को सौंपा सहायता राशि का चेक किसान परमानंद को मिला नया किसान किताब

बलौदाबाजार 06 मार्च 2024/  प्राकृतिक आपदा से मृत  3 लोगो के निकटतम परिजनों को कलेक्टर श्री के.एल.चौहान ने  राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 -4 के तहत 4- 4 लाख रुपये का सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इनमें ग्राम पनगांव निवासी बिन्दाबाई सहित 3 हितग्राही शामिल हैं ।इसके साथ ही कलेक्टर श्री चौहान ने ग्राम करमदा निवासी किसान परमानन्द को नया किसान किताब दिया।

कलेक्टर श्री चौहान  ने प्राकृतिक आपदा से मृत हुए पीडित परिवार को आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपये सहायता अनुदान राशि स्वीकृति के प्रकरणों का निराकारण संवेदनशीलता  के साथ करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने आरबीसी 6-4 के  प्रकरणों  का निराकरण अधिकतम 72 घंटे के अन्दर करने के निर्देश देते हुए  लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने कहा।
ज्ञातव्य है कि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़,आंधी, आग में जलने, पानी में डूबने, आकाशीय बिजली, पेड़ गिरने, सांप या बिच्छू काटने से मृत्यु  होने पर निकटतम वारिसान को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि दी जाती है।

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महतारी वंदन योजना अन्तर्गत जिले के 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में अंतरित होगी पहली किश्त की राशि

Wed Mar 6 , 2024
बलौदाबाजार 06 मार्च 2024/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 7 मार्च 2024 को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमे  राज्य शासन की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना अन्तर्गत जिले   के पात्र लगभग 3 लाख 20 हजार  हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त की राशि 1000  रुपये प्रति […]

You May Like

Breaking News

advertisement