कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठक

अतिवर्षा व बाढ़ से बचाव के लिए सभी तैयारी सुनिश्चित करने दिए निर्देश

कोण्डागांव, 03 जून 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मानसून के दौरान बचाव एवं राहत कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने विभागवार लंबित आवेदनों के निराकरण के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और आवेदनों पर समुचित एवं त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सहकार से समृद्धि अभियान के तहत सहकारी समिति के गठन की जानकारी ली साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ कार्य को जल्द शुरू करने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर ने बैठक में सड़क दुर्घटना के पीडितों के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जिसमें सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ितों को नकदी रहित मुफ्त उपचार की व्यवस्था होगी। इसमें किसी भी पीड़ित परिवार को 7 दिन की अवधि के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से संबद्ध हास्पिटल में डेढ़ लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर राहवीर योजना अन्तर्गत नगद 25000 रुपए प्रोत्साहन राशि हेतु शासन की योजनाओं के संबंध में दिशा-निर्देश के बारे में जानकारी दी और इसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने आगामी मानसून को देखते हुए जिले में बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के समुचित संचालन के साथ ही आपातकालीन स्थितियों से निपटने सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पीडीएस दुकानों, विशेषकर बरसात के समय पहुंचविहीन गांवों में तीन माह के राशन सामग्री का पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रगति सहित शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस द्वारा ज्येष्ठ मास में गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु दूसरे दिन शिकंजी का किया वितरण

Wed Jun 4 , 2025
सिविल डिफेंस द्वारा ज्येष्ठ मास में गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु दूसरे दिन शिकंजी का किया वितरण दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर बरेली के तत्वावधान में द्वितीय दिवस भी भीषण गर्मी में शिकंजी वितरण का पुनीत कार्य जिला अस्पताल प्रांगण में हुआ शुभारंभ उपनियंत्रक राकेश […]

You May Like

advertisement