बाढ़ आपदा प्रबंधन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक, दी आवश्यक निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, 25 मई 2026/ आगामी मानसून 2026 में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा राहत संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए तथा दायित्व सौंपे।
समय-सीमा बैठक के पश्चात् बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक लेकर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित तहसीलों में पर्याप्त मात्रा में बांस-बल्ली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर ग्रामों की जानकारी, नदी-नालों का नजरी नक्शा तैयार कर ग्राम स्तर पर निगरानी टीम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून-2026 को देखते हुए बाढ़, अतिवृष्टि आदि से बचाव के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार करने तथा दैनिक रिपोर्ट जिला कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में जानकारी देने के निर्देश दिए। इसी तरह बाढ़ बचाव सामग्री एवं इसमें प्रयुक्त होने वाले उपकरणों जैसे मोटर बोट, डेªगन लाइट, टार्च, रस्सा, लाईफ जैकेट, गोताखोर, रस्सी, गमबूट, बरसाती, ट्यूब आदि संधारण एवं परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही तैराकों तथा बाढ बचाव हेतु प्रशिक्षित जवानों की सूची जिला में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश देते हुए एवं कण्ट्रोल रूम में 24 घंटे कार्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने. पहुंच विहीन क्षेत्रों में खाद्य सामग्री एवं जीवन रक्षक दवाईयों का भण्डारण पर्याप्त मात्रा में रखने, चिन्हांकित ग्रामों में अतिरिक्त खाद्यान्न का स्टॉक रखने, गंदे पानी की निकासी हेतु नालियों की साफ-सफाई, निर्माणाधीन सड़कांे एवं पुल-पुलियों का बारिश के पहले पूरा करने, पेयजल स्रोतों का क्लोरिनेशन कार्य मानसून के पूर्व पूर्ण करने के लिए भी निर्देश दिए।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष में स्थापित
बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि राहत शाखा जिला कार्यालय कांकेर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में स्थापित की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर 76479-70445 है। इसी तरह राज्य स्तर पर राहत आयुक्त कार्यालय रायपुर में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर  0771-2223471 है। इसके अलावा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया तथा निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस अवसर पर एसपी श्री निखिल राखेचा, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे तथा श्री ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुशासन तिहार बना उम्मीद की नई किरण: क्लब फुट से पीड़ित मासूम को मिला उपचार

Mon May 25 , 2026
कोंडागांव, 25 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनता जा रहा है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के ग्राम चंदागांव में देखने को मिला, […]

You May Like

advertisement