कौशल तिहार प्रतियोगिता के विजेताओं का कलेक्टर ने किया सम्मान

कोण्डागांव, 01 अगस्त 2025/ कौशल तिहार 2025 प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को गत दिवस जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि युवाओं के तकनीकी कौशल को निखारने, प्रतिस्पर्धात्मक मंच देने और उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए हुनरमंद बनाने के लिए राज्य शासन के कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा इस पहल की शुरूआत की गई है। इसके अंतर्गत जिला कौशल विकास विभाग कोण्डागांव द्वारा कौशल तिहार 2025 के तहत 21 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोण्डागांव में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न सेक्टर जैसे आटोमोटिव टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रीशियन इंस्टॉलेशन, फील्ड टेक्नीशियन इलेक्ट्रानिक्स एवं प्लम्बिंग सेक्टर अंतर्गत कुल 87 हितग्राहियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 22 वर्ष से कम आयु वर्ग के बीच एवं 22 से 45 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

Fri Aug 1 , 2025
कन्या छात्रावास एवं इंडोर स्टेडियम की मंत्री ने की घोषणा जगदलपुर, 01 अगस्त 2025/ प्रदेश के कृषि एवं सहकारिता मंत्री श्री रामविचार नेताम शुक्रवार को शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर परिसर में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।  मंत्री श्री  नेताम ने कहा कि कृषि संकाय […]

You May Like

advertisement