कलेक्टर ने कुष्ठ मुक्त हो चुके व्यक्तियों का किया सम्मान


जांजगीर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्पर्श कार्यक्रम के तहत कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्टर यशवंत कुमार ने कहा कि कुष्ठ रोग का उपचार संभव है। सामान्य लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। इस रोग को छुपाने की आवश्यकता नहीं या सामान्य रोगों की तरह इसका भी उपचार संभव है। सभी शासकीय अस्पतालो में उपचार की निःशुलक सुविधा उपलब्ध है।

कलेक्टर सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा कुष्ठमुक्त हो चुके व्यक्तियों का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर छात्राओं ने कुष्ठ उन्मूलन से संबंधित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया और नारे लगाए। लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया बी एल होम चाम्पा द्वारा कुष्ठ रोगियों के लिए उपयोगी सहायता उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कलेक्टर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।


सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे ने कुष्ठ उन्मूलन अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत लोंगो जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कुष्ठ रोगियो के किए गए उपचार के संबंध में भी जानकारी दी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तुस्मा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन 15 फरवरी तक आमंत्रित

Sat Jan 30 , 2021
जांजगीर। राजस्व अनुविभाग जांजगीर के अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के ग्राम तुस्मा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 15 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक आम जन, स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक […]

You May Like

Breaking News

advertisement