कलेक्टर ने किया जिला स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की मिल रही जानकारी

जांजगीर-चांपा, 19 दिसंबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की विगत तीन वर्षाे की उपलब्धियों पर आधारित  विकास  छायाचित्र प्रदर्शनी का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। जिला मुख्यालय के कचहरी चौक के समीप सांस्कृतिक भवन में आयोजित प्रदर्शनी कल शनिवार को भी दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर, जिला पचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री देवेश सिंह सहित मीडिया प्रतिनिधियों, नागरिकों ने  प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी प्रशंसा की।
 प्रदर्शनी स्थल पर  जनसंपर्क संचालनालय द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की विगत तीन वर्षाे की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन प्रोजेक्टर के माध्यम से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने फोटो प्रदर्शनी और विडियो का अवलोकन किया।
    कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को आमजनो तक विकास फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने में सहयोग करें।  
    प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना – मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, बिजली बिल हाफ योजना, श्रम सम्मान-श्रमिकों को सुविधाओं के नए आयाम, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, युवाओं को नए रोजगार के अवसर, छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों पर नए सार्वजनिक अवकाश, नारी सशक्तिकरण के नए कदम, रोका-छेका अभियान, गोधन न्याय योजना, जल जीवन मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जन स्वास्थ्य के बड़े कदम, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दवाइयों की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।
     आज सर्वश्री पवन शर्मा, समाजसेवी श्री देवेश सिंह, अश्वनी सिंह, राजेश मोदी, चंकी तिवारी,  देव कुमार पाण्डे, विजय शर्मा, लखेश्वर यादव, जितेन्द्र आदित्य, राजेन्द्र साह, हेमन्त पटेल,, मनीष चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
तीन साल में किसानों की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़- कृषक श्री शिव तिवारी-
    ग्राम मुनुन्द के प्रगतिशील किसान श्री शिव तिवारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से खेती किसानी के प्रति लोगो का रूझान बढ़ा है। उत्पादन का उचित मूल्य मिलने से किसानों की अर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। किसानों का आत्म सम्मान बढ़ा है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का अन्य राज्य भी अनुकरण कर रहें है।
विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी – 20 दिसंबर से 28 दिसंबर तक-
     विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन 20 से 28 दिसंबर तक दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में किया जाएगा। विकास प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। प्रदर्शनी की निर्धारित तिथि के अनुसार 20 दिसंबर को नवागढ़ में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसी प्रकार 21 को अकलतरा, 22 को बलौदा, 23 को पामगढ़, 24 को बम्हनीडीह, 25 को मालखरौदा, 26 को डभरा, 27 को जैजैपुर और 28 दिसंबर को सक्ती में विकासखंड  स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अपना अस्तित्व तलाशती सपा,

Sun Dec 19 , 2021
रुड़की स्टोरी अपना अस्तित्व ढूंढती सपा एंकर-आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुट चुके हैं तो वहीं उत्तराखंड में हाशिए पर पहुंच चुकी समाजवादी पार्टी भी 2022 के विधानसभा अपनी मजबूती दिखाना चाहती है जिसके चलते समाजवादी पार्टी का एक स्थानीय होटल में कार्यक्रम आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement