कलेक्टर ने अकलतरा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण, किसानों ने उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार पर खुशी जाहिर की

जांजगीर-चांपा, 03 दिसंबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज अकलतरा के धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर धान बेचने आये किसानों से खरीदी केंद्र की ब्यवस्था पर चर्चा की। कलेक्टर ने इलेक्ट्रानिक आद्रता मापी से धान की नमी की जांच करवाई। जांच में धान की नमी 14 प्रतिशत पाये जाने पर संतुष्टि जाहिर की। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को टोकन में दिये गये निर्धारित तिथि को किसान द्वारा धान लाने पर तौलाई अवश्य हो यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केंद्र में धान विक्रय से संबंधित सभी आवश्यक सूचना, जानकारियां प्रदर्शित करवायें।
कलेक्टर ने खिसोरा के किसान शिवप्रसाद से इस वर्ष हुए धान के उत्पादन के बारे में जानकारी ली। श्री शिवप्रसाद ने बताया कि उसे धान लाने के लिए आसानी से बारदाना उपलब्ध हो गया। उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों द्वारा भी सहयोगात्मक व्यवहार किया जा रहा है। वें 180 कट्टा धान लेकर तौलाई के लिए आये हैं। उपार्जन केन्द्र में पीने का पानी, छांव, बैठक व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये गये धान खरीदी व्यवस्था को किसानों के अनुकूल बताया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी, विपणन अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी सहित धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने अकलतरा के वार्ड नंबर 12 आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण, ब्यवस्था में सुधार और नियमित संचालन के दिए निर्देश

Fri Dec 3 , 2021
जांजगीर-चांपा, 03 दिसंबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज अकलतरा भ्रमण के दौरान वार्ड नंबर 12 के आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई नही होने और भवन में कार्यालय के अनावश्यक सामग्री रखे जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग […]

You May Like

advertisement