कलेक्टर ने किया शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भांठापारा नैला का निरीक्षणशासकीय कन्या उच्चतर मध्यमिक विद्यालय में लैब,लाइब्रेरी  एवं खेल मैदान का होगा उन्नयनशासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भांठापारा नैला में बनेगा बाउंड्रीवाल और शौचालय 

जांजगीर-चांपा 16 सितम्बर 2022/  कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा स्कूलों के निरीक्षण के क्रम में कल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भांठापारा नैला पहंुचे। कलेक्टर ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन करने एवं यहां के प्राचार्य, शिक्षकों और छात्राओं की समस्या सुनी। कलेक्टर ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बारिश के समय जल भराव के समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान, बैडमिटन कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट, वालीवाल कोर्ट बनाने एवं प्राचार्य की मांग पर लैब, लाइब्रेरी को उन्नत करने के निर्देश दिए।
     कलेक्टर श्री सिन्हा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भांठापारा नैला में आधारभूत संरचना, किचन, शौचालय की साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और मीनू के अनुसार भोजन वितरण की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भांठापारा नैला में बाउंड्रीवाल, शौचालय बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के जर्जर, अति जर्जर स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति छात्रावासों का अभियान चलाकर कायाकल्प करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्री भगवानदास गढेवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी बाघ द्वेवेदी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चंदन शर्मा एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का आगमन हुआ नवागढ़ में</strong>

Fri Sep 16 , 2022
रथ का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भुनेश्वर केशरवानी प्रज्जवलित कर किया महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को कानूनी अधिकार के संबंध दी जानकारी जांजगीर-चांपा 16 सितम्बर 2022/  मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का आगमन नवागढ़ परियोजना अंतर्गत ग्राम नवागढ़, नेगुरडीह, खैरताल में हुआ, रथ का स्वागत परियोजना अधिकारी नवागढ़ श्रीमती विद्या […]

You May Like

advertisement