कलेक्टर ने खोखरा गौठान का किया निरीक्षण,स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए वर्मी कंपोस्ट का किसानों को किया वितरण ,महिला स्व- सहायता समूह की सदस्यों को किया प्रोत्साहित

जांजगीर-चांपा, 7 जुलाई, 2021/   कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज नवागढ़ विकासखंड के ग्राम खोखरा की गौठान का निरीक्षण किया। खोखरा गौठान में संलग्न महिला स्व सहायता समूह द्वारा एकत्रित गोबर से 186 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया गया है। कलेक्टर ने आज 46 क्वींटल वर्मी  कंपोस्ट खाद का आज किसानों को वितरण किया।
 कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को  प्रोत्साहित किया। उन्होंने ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गौठानों को आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां वर्मी कंपोस्ट तैयार करने, कुक्कुट पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन जैसे आर्थिक लाभ वाली गतिविधियों के लिए शासन की योजना के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुराजी ग्राम योजना के तहत गौठानों को नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के संवर्धन के लिए  संचालित किया  जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से गांव में ही गौठानों  को व्यवसायिक गतिविधियों का केन्द्र बनाया जा रहा है। उन्होंने चूजा पालन करने वाले स्व -सहायता समूह और वर्मी कंपोस्ट  तैयार करने वाले स्व सहायता समूह के सदस्यों और विभागीय अधिकारियों के साथ गौठान का भ्रमण किया और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
 निरीक्षण के दौरान  जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, उप संचालक कृषि श्री एमआर तिग्गा, उद्यान, वेटरनरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:संदिग्ध परिस्थितियों में NH 233 पर शराब सेल्समैन की मिली लाश

Wed Jul 7 , 2021
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि थाना क्षेत्र के तेजापुर में संजय सिंह नामक व्यक्ति का देशी शराब का ठेका है, जिस पर दो सेल्समैन कार्यरत हैं, जिनका नाम मदन गुप्ता तथा अभयराज यादव है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे अभयराज रोज […]

You May Like

advertisement