कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र का किया निरीक्षण

शेष धान के शीघ्र उठाव की व्यवस्था करने के दिए निर्देष

कोंडागांव, 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज पुलिस अधीक्षक श्री  वाय अक्षय कुमार के साथ कोण्डागांव स्थित धान संग्रहण केन्द्र पहुंचकर शेष धान के उठाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्हांनेे संग्रहण केन्द्र कोण्डागांव और जोबा में उठाव के लिए शेष धान की मात्रा की जानकारी ली और उठाव की समुचित व्यवस्था हेतु डीएमओ एवं खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने शेष संग्रहित धान को बारिश से बचाव और उठाव की आवश्यक व्यवस्था करने को कहा और संग्रहण केन्द्र के मार्ग में सुधार कार्य करने को कहा ताकि वाहनों के आवाजाही में दिक्कत न हो।  डीएमओ ने बताया कि धान संग्रहण केन्द्र कोण्डागांव में 5150 मीट्रिक टन धान शेष है, वहीं जोबा में 49349 मीट्रिक टन धान उठाव हेतु शेष है। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव और डीएमओ श्री सतीश नानवारे उपस्थित थे।

पालना केंद्र का किया अवलोकनकलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने जिला कार्यालय परिसर के लक्ष्य कोचिंग केन्द्र में स्थित पालना केंद्र का अवलोकन किया और बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए खेल सामग्री और अन्य गतिविधियों से अवगत हुए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अवनी कुमार बिस्वाल और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपनों को मिली उड़ान, एनु बनीं “स्कूटी दीदी”

Tue Jul 15 , 2025
ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकली आत्मनिर्भरता की कहानी सपनों को मिली उड़ान, एनु बनीं “स्कूटी दीदी” ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकली आत्मनिर्भरता की कहानी धमतरी, 15 जुलाई 2025/ सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है धमतरी जिले […]

You May Like

advertisement