कलेक्टर ने जिला ग्रंथालय का किया निरीक्षण, गंदगी देख ग्रंथपाल को लगाई फटकार

 जांजगीर-चांपा, 18 अगस्त, 2021/  कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज पेण्ड्री स्थित जिला ग्रंथालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने लाईब्रेरी भवन के अंदर व परिसर में गंदगी देख गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्रंथपाल को फटकार लगाई। कलेक्टर ने नियमित सफाई करने और परिसर के सौंदर्यीकरण के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अध्ययन कर रहे सदस्य कुमारी पूजा कश्यप और श्रेया से चर्चा कर उनकी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी, लाईब्ररी में उपलब्ध पुस्तक आदि के संबंध में जानकारी ली।
     कुमारी पूजा कश्यप और श्रेया ने बताया कि वे अध्ययन के लिए नियमित रूप से ग्रंथालय आती है। वह लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रही है। पाठ्यक्रम के अनुसार उपलब्ध पुस्तकों का अध्ययन कर नोटस् तैयार कर रही है। कलेक्टर ने पूजा और श्रेया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
      कलेक्टर ने निरीक्षण कर ग्रंथालय के पंजीकृत सदस्यों की संख्या और उपलब्ध पुस्तकों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने प्रथम तल में स्थापित डिजीटल लाईब्रेरी का निरीक्षण किया और प्रारंभ करने के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जांजगीर एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान भी उपस्थित थी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीथमपुर में हसदेव नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य तीव्र गति से पूर्ण करें - कलेक्टर , कलेक्टर ने किया जांजगीर-चांपा (व्हाया पीथमपुर) बाईपास रोड का निरीक्षण

Wed Aug 18 , 2021
  जांजगीर-चांपा, 18 अगस्त, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज जांजगीर-चांपा, (व्हाया पिथमपुर बाईपास ) रोड पर पीथमपुर के पास हसदेव नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रोजेक्ट […]

You May Like

advertisement