कोण्डागांव, 13 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने शनिवार को कोण्डागांव के बड़ेकनेरा रोड के पास नवनिर्मित जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अकादमिक भवन एवं अन्य भवनों के निर्माण कार्य के प्रगति के बारे में जानकारी ली और नए भवन में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन शुरू करने हेतु शेष सभी कार्यों को जल्द पूर्ण करने के हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
कोण्डागांव, 13 अप्रैल 2026/ कोंडागांव जिले में ‘अंगना में शिक्षा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिले के सभी प्राथमिक शालाओं में ‘पढ़ई तिहार’ का व्यापक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान एवं जिला मिशन समन्वयक श्री […]