कोण्डागांव, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला चिकित्सालय के पीछे निर्माणाधीन सीसीएचबी भवन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ 06 माह में पूरा कराने हेतु सीजीएमएससी के अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन भवन में चिकित्सकों के साथ उनकी आवश्यकता के अनुसार लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य कक्ष को देखा और सुव्यवस्थित ढंग से निर्माण कार्य के निर्देश देते हुए आवश्यकतानुसार कुछ कक्षों में सुधार कार्य करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी और सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रेम मंडावी, चिकित्सकगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
कोंडागांव, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा सेजेस केशकाल के प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार डडसेना को कार्य में लापरवाही बरतने पर प्राचार्य पद से हटाया गया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संगीता भास्कर को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।जारी आदेश के अनुसार श्री मनोज […]