कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर कैरियर पर फोकस करने किया प्रेरित

महासमुंद 22 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आज बसना विकास खंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य एवं कैरियर के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान समय नवीन तकनीक और डिजिटल संसाधनों का है। विद्यार्थी तकनीक का सदुपयोग करते हुए यूट्यूब एवं दीक्षा पोर्टल जैसे शैक्षणिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से निरंतर अध्ययन एवं अभ्यास करें। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ सह-संज्ञानात्मक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा एवं नायब तहसीलदार बसना श्री ललित साहू जी विद्यालय के प्राचार्य श्री निमंकर पटेल जी एवं संकुल समन्वयक मनोरंजन साहू जी उपस्थित रहे।

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला दुर्गापाली में विद्यार्थियों को पोषण आहार के तहत सभी बच्चों को केले दिये ।उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उनके मध्यान्ह भोजन का अवलोकन किए ।

कलेक्टर द्वारा विद्यार्थियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा तकनीक के सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिए।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति गीत, भाषण, कविता और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां शिशु भारती एवं कन्या भारती के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Sat Aug 22 , 2026
दर्री 22 अगस्त 2026/ सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह, अनुशासन और गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हेमंत मावलीकर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री धनंजय सिंह, श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement