मध्य प्रदेश// जबलपुर भिखारियों के आगे कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने फैलाए हांथ, कहा -रैन बसेरा चलें

मध्य प्रदेश// जबलपुर भिखारियों के आगे कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने फैलाए हांथ, कहा -रैन बसेरा चलें आज ठंड बहुत है….

ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934

जबलपुर। गरीब वृद्धों तथा भिखारियो के साथ इंदौर में हुई घटना के बाद प्रदेश के जिलों के कलेक्टर एक्टिव हो गये हैं। इस समय जबलपुर सहित सम्भाग के कई जिले एलो एलर्ट पर हैं। ऐसे में जबलपुर कलेक्टर भी गरीबों को रैन बसेरा में ले जाने के लिए पहुंचे। लेकिन भिखारियों ने जाने से साफ मना कर दिया। ऐसे में जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा (Jabalpur Collector Karmveer Sharma) को भिखारियों के भले के लिए उनके सामने रैन बसेरा चलने के लिए हांथ फैलाना पड़ा। ऐसे में कई भिखारी चलने के लिए तैयार हुए वहीं कइयो ने जाने से मना कर दिया।

आज रात चलिए कल फिर आप यहीं चले आइयेगा : कर्मवीर शर्मा

जानकारी के अनुसार रविवार की रात जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा शहर के कई स्थानों का दौरा किया। खुले आसमान के नीचे कपडे की झोपडी बनकार रहने वाले गरीबों को रैन बसेरा ले जाने का प्रयास किया। वही कई लोगों को ले भी गये तो वहीं कइयों ने जाने से माना कर दिया। कई बार तो कलेक्टर को यह भी कहते सुना गया कि आज रात चलिए कल फिर आप यहीं चले आइयेगा।
बताया जाता है कि एक महिल भिखारी ने तो प्रशासन के अधिकारियो को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि आप सब कोरोना के समय कहाँ थें। उस समय हमारी याद नही आई। हम इसी सडक पर गुजारा कर रहे थे। इसी दौरान मौजूद अधिकारियो ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मानी और वहा से हटने के लिए भी तैयार नही हुई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश// रीवा //जवा उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल सितलहा में चोरों ने बोला धाबा।

Mon Feb 1 , 2021
मध्य प्रदेश// रीवा //जवा उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल सितलहा में चोरों ने बोला धाबा। ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 कम्प्यूटर इनवर्टर पेन ड्राइव एवं अन्य समान चुराकर रिकार्डो को भी पहुंचाया नुकसान शीशी टीवी कैमरे एवं चौकिदार नहीं आए काम चोरों ने आराम से किया काम तमाम। जवाजवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement