जाति निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाए – कलेक्टर कोरिया

कोरिया 09 सितम्बर 2025/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने विभागीय अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की प्रगति की सिलसिलेवार समीक्षा की।  

उन्होंने जाति निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने एवं  डीईओ एवं एडीओ को समय पर फॉलोअप करने का निर्देश दिया।

बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लगे एवं लाफरवाही बरतने वाले ठेकदारों पर कड़ाई बरतने का निर्देश दिया ।

कलेक्टर ने जिले में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत जिले में ‘आदि साथी’ एवं ‘आदि सहयोग’ वॉलेंटियर बनाकर (आदि कर्मयोगी) पोर्टल में जल्द एंट्री करने का निर्देश सभी विभागों को दिए। आज के जनदर्शन में 30 आवेदनों का प्राप्त हुए जिसे संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु प्रेषित किया गया।  

 बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री डी.डी. मंडावी, ज्वाइन कलेक्टर अमित कुमार गुप्ता, एसडीएम बैकुंठपुर श्री उमेश पटेल, सोनहत एसडीएम श्री राकेश साहू, डिप्टी कलेक्टर दीपिका नेताम, अंकुश वर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं

Tue Sep 9 , 2025
अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश महासमुंद, 9 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जनदर्शन में आज 48 आवेदन प्राप्त […]

You May Like

advertisement