कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की 

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 4 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की विशेष बैठक लेकर जिले के तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समय सीमा से बाहर लंबित मामलों का समाधान अविलंब किया जाए और किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी श्री संदीप ठाकुर, श्री सागर सिंह, श्री चेतन साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.बी. देवांगन, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार बैठक में उपस्थित रहे।

       कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले में राजस्व प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि विभिन्न तहसीलों में कुल दर्ज प्रकरणों में चालू माह में 276 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से पांच वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों का शीघ्र निपटान, तीन से पांच वर्ष पुराने प्रकरणों का तीन दिवस के भीतर निराकरण तथा एक से तीन वर्ष पुराने 435 प्रकरणों का निपटान करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि प्रकरणों की समयबद्ध समीक्षा और निराकरण जिले की शासन प्रणाली की पारदर्शिता और सुदृढ़ता सुनिश्चित करता है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में किसी प्रकार की अनदेखी या विलंब शासन के दृष्टिकोण और जनता की सुविधा के खिलाफ होगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि जिले के नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

      कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, त्रुटि सुधार के प्रकरणों में अनावश्यक देरी न की जाए और तय समय सीमा के भीतर मामलों को सुलझाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि विवादित प्रकरणों के लिए पूर्व में निर्धारित समय सीमा का सख्ती से पालन हो और इनके समाधान में गंभीरता बरती जाए। कलेक्टर ने बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और नागरिकों को त्वरित सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझे और अपने क्षेत्र के प्रकरणों को गंभीरता से लेकर शीघ्र निपटान करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि नामांकन, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, किसान किताब, आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र जैसे राजस्व प्रकरणों का निराकरण समयबद्ध रूप से किया जाना आवश्यक है। जिन तहसीलों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उन्हें विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज: बारिश के कारण मेला रविवार को लगेगा

Sat Oct 4 , 2025
बिलरियागंज: बारिश के कारण मेला रविवार को लगेगा बिलरियागंज (आजमगढ़): स्थानीय नगरपालिका बिलरियागंज का ऐतिहासिक मेला जो शनिवार को लगना था, भारी बारिश के कारण अब रविवार को आयोजित किया जाएगा। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील दुबे ने पूरे बाजार […]

You May Like

advertisement