कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने खरौद उपार्जन केंद्र में धान खरीदी व्यवस्था का किया निरीक्षण

धान बेचने पहुंचे किसान को माला एवं श्रीफल भेंटकर किया सम्मान

जांजगीर-चांपा, 19 नवंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे आज खरौद उपार्जन केंद्र पहुंचे और वहाँ की संपूर्ण धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में धान बेचने आए किसान का फूलमाला पहनाकर एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने किसान से खरीदी प्रक्रिया, व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
       कलेक्टर श्री महोबे ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पंजीकृत किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। खरीदी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारु रूप से संचालित की जाए। उन्होंने बारदाना उपलब्धता, इंटरनेट सुविधा, पेयजल, छाया, बिजली, चबूतरा और पहुंच मार्ग जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की भी बारीकी से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को केंद्र में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम पंचायत कुलीपोटा में नवीन पंचायत भवन निर्माण से निखरी ग्राम विकास की दिशा

Wed Nov 19 , 2025
जांजगीर-चांपा 19 नवम्बर 2025/ जिले के जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलीपोटा ग्राम पंचायत कुलीपोटा का क्षेत्रफल लगभग 250 हेक्टेयर है, जहां लगभग 2200 की आबादी निवास करती है। इस पंचायत में 9 महिला एवं 9 पुरुष पंच निर्वाचित हैं। पंचायत भवन पिछले 15 वर्षों से जर्जर अवस्था में […]

You May Like

advertisement