कलेक्टर ने किया तिलई गौठान का अवलोकन, आर्थिक गतिविधियों को सराहा

जांजगीर-चांपा, 08 अप्रैल, 2022/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने अकलतरा विकासखंड के ग्राम तिलई स्थित गौठान का अवलोकन किया। वहां स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की कलेक्टर ने सराहना की। कलेक्टर ने समूह की सदस्यों से अधिक से अधिक मेहनत करने और अपनी आय बढ़ाने कहा। उन्होंने सब्जी, वर्मी कंपोस्ट खाद आदि का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने तिलई गौठान में बतख, मुर्गी पालन, उड़द मूंग दाल, सब्जी उत्पादन आदि से जुड़े समूह की सदस्यों से आत्मीय चर्चा की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने हर गतिविधियों से जुड़े समूह से अलग-अलग चर्चा करते हुए उत्पादन में वृद्धि के लिए उनका मार्गदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, उपसंचालक कृषि श्री तिग्गा, स्व सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु दावा आपत्ति 13 अप्रैल तक आमंत्रित

Fri Apr 8 , 2022
जांजगीर चांपा, 08 अप्रैल,2022/    जिले के सक्ती विकास खंड के संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द में शिक्षण सत्र 2022-23 हेतु अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 03 अप्रैल 2022 दिन रविवार समय प्रातः 10.30 से 12.30 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा पश्चात उत्तर […]

You May Like

advertisement