कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

कोण्डागांव, 09 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता तथा उनके समयबद्ध वितरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण तथा निक्षय निरामय अभियान के तहत टीबी स्क्रीनिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने आगामी पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर व्यापक तैयारी करने तथा सभी अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने हेतु पंजीयन अभियान में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।कोण्डागांव, 09 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता तथा उनके समयबद्ध वितरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण तथा निक्षय निरामय अभियान के तहत टीबी स्क्रीनिंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने आगामी पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर व्यापक तैयारी करने तथा सभी अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने हेतु पंजीयन अभियान में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

Tue Jun 9 , 2026
स्कूल बसों की फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों की होगी विशेष जांच घुमंतू पशुओं और यातायात अव्यवस्थाओं पर नियंत्रण के लिए समन्वित कार्य के निर्देश बिना नंबर प्लेट एवं नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई बलरामपुर, 09 जून 2026/ जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को और […]

You May Like

advertisement