कलेक्टर ने कहा बारी आने पर विभाग प्रमुख पहले लगवाएं कोविड टीका


जांजगीर-चांपा। कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिला कार्यालय मे आयोजित समय सीमा की बैठक मे कहा कि कोविड टीकाकरण का द्वितीय चरण सोमवार से प्रारंभ हो गया है। द्वितीय चरण में राजस्व, पुलिस, जेल, पंचायत और नगरीय निकाय के अधिकारियों कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। प्रथम चरण में हेल्थ वर्कर्स और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।

उन्होंने बताया कि कोविड टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नही है। किसी भी प्रकार के भ्रम या अफवाहों पर ध्यान ना दें। चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क कर सही जानकारी प्राप्त करें और अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को भी टीका से संबंधित सही जानकारी से अवगत कराएं। कलेक्टर ने कहा कि बारी आने पर विभाग प्रमुख सबसे पहले टीका लगवाएं।
कलेक्टर ने कहा कि प्रथम चरण के छुटे हुए अधिकारियों कर्मचारियों के टीकाकरण दो दिन में पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सीएमएचओं और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी की है।

राजस्व, पुलिस, जेल, पंचायत और नगरीय निकाय के संबंधित जिला अधिकारी पहले टीकाकरण कराएं और अपने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का शतप्रतिशत टीकाकरण करवाकर इसकी सूचना जिला कार्यालय को दें। कलेकटर ने बताया कि टीकाकरण के लिए पंजीकृत अधिकारी,कर्मचारी जिले के किसी भी टीकाकरण केन्द्र में जाकर टीका लगवा सकते हैैं। जिले में कुल 35 टीका करण केन्द्र संचालित है।


अवैध निर्माण संबंधी शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही करें-


कलेटर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि अवैध निर्माण से संबंधित शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही करें। राज्य सरकार ने कालोनी निर्माण संबंधी अनुमति और भूमि आबंटन की प्रक्रिया का सरलीकरण किया है। निर्माणकर्ता निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सिंगल विन्डो सुविधा का लाभ लेकर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजपुर की भागवत मे आज सुदामा चरित के साथ हुआ समापन

Mon Feb 8 , 2021
राजपुर की भागवत मे आज सुदामा चरित के साथ हुआ समापनवीं वी न्यूज़ संवाददाता कु देवेंद्र सिंह राजपुर ग्राम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आज भक्तों की बड़ी मात्रा में भीड़ उपस्थिति रही कथा वाचक आनंद शास्त्री जी ने बताया कि दोस्ती में कोई छोटा बड़ा नहीं होता […]

You May Like

advertisement