पर्ची काटने और खाद-बीज वितरण का कार्य एक नियत स्थान से करें – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा, 6 अगस्त, 2021/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने पामगढ़ के सहकारी समिति के खाद-बीज गोदाम का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पर्ची काटने और खाद-बीज वितरण अलग-अलग स्थानों से करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने व्यवस्था सुधार कर पर्ची काटने व और खाद बीज वितरण का कार्य एक स्थान से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि खाद-बीज का स्टाक पर्याप्त में उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसान को उनकी मांग के अनुरूप खाद-बीज मिलना चाहिए।
       कलेक्टर ने कहा कि खाद-बीज लेने वाले किसानों के मोबाइल नंबर भी पंजी में अनिवार्य रूप से संधारित करें। ताकि वरिष्ठ अधिकारी वस्तुस्थिति जानने  के लिए सीधे किसानों से फोन पर संपर्क कर सकें। कलेक्टर ने पामगढ़ जनपद कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय भवन के अंदर की साफ-सफाई व मरम्मत आदि कार्य करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम पामगढ़ करूण डहरिया, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री अश्वनी पाण्डे, जिला विपणन अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन मास की शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व

Fri Aug 6 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र 06 अगस्त 2021 सावन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार है। नक्षत्र : पुनर्वसु योग : वज्र करण : गर सूर्योदय : 5:47 AM सूर्यास्त : 07:01 PM 6 अगस्त, शुक्रवार के ग्रह नक्षत्र चार राशियों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement