विभिन्न विभागों के कार्यालयों के शासकीय दस्तावेजों का संधारण और परिसर की साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश
जगदलपुर 29 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने गुरुवार की सुबह कलेक्टर कार्यालय और संयुक्त कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति शासन द्वारा निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर के आसपास साफ-सफाई रखने और शासकीय दस्तावेजों का बेहतर संधारण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किए। इसके अलावा कलेक्टर ने निर्वाचन कार्यालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया,इस अवसर विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ जिलास्तरीय कार्यक्रम सुकमा में ‘बस्तर पंडुम’ ने बिखेरी विरासत की चमक स्वास्थ्य विभाग में चयनित 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित नीति आयोग के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने जिला प्रशासन और […]