कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने किया खेल मैदान, बस स्टैण्ड व इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण

 खेल प्रेमियों के लिए आज से खोला गया इंडोर स्टेडियम

उत्तर बस्तर कांकेर 24 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार नया बस स्टैण्ड के पास नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम को आज से खोल दिया गया है, साथ ही उसकी साफ-सफाई व खिलाड़ियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश के संबंध में नियम तय करने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक को निर्देश दिए गए हैं। नरहरदेव खेल मैदान में प्रकाश व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए रनिंग टैªक बनाने व मैदान की मरम्मत एवं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाए गए शौचालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा पेयजल हेतु टैंकर उपलब्ध कराने के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने सोमवार की सुबह नरहरदेव खेल मैदान एवं जिला खेल अधिकारी कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी सुविधा व समस्या की जानकारी ली। खिलाड़ियों ने बताया कि वे ग्रामीण अंचल के निवासी हैं तथा पढ़ाई के साथ-साथ पुलिस एवं सेना व अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों मंे किराया पर रहते हुए प्रतिदिन सुबह अभ्यास के लिए खेल मैदान पहुंचते हैं। उनके द्वारा मैदान परिसर के पास खेल अधिकारी कार्यालय के बाजू में बनाए गए महिला शौचालय की साफ-सफाई व पेयजल की समस्या भी बताई गई। कलेक्टर ने स्वयं स्थल का निरीक्षण कर महिला शौचालय की साफ-सफाई तथा पेयजल हेतु टैंकर उपलब्ध कराने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया। इसके साथ ही खेल मैदान में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने, आवारा पशुओं की रोकथाम करने के लिए मैदान में गेट लगाने के निर्देश भी दिए गए। खिलाड़ियों द्वारा बताया गया कि खेल मैदान में रात के समय नशेड़ियों का जमवाड़ा रहता है, जिसके रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही करने भी कहा गया है।
कलेक्टर ने जिला खेल अधिकारी कार्यालय परिसर में बनाए गए बैडमिंटन हॉल एवं स्टोर रूम का भी निरीक्षण कर उसकी मरम्मत करने व खेल के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। कार्यालय के स्टोर रूम को रिक्त कर वहां ‘जिम’ शुरू करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी श्री टीकाराम देवांगन को नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बैडमिंटन हॉल के जीर्णोद्धार के लिए शासन द्वारा लगभग 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई तथा निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने सिविल लाईन स्थित कांकेर क्लब का भी निरीक्षण कर खेल सुविधाओं की जानकारी ली। परिसर के बैडमिंटन कोर्ट को दुरूस्त करने व बैडमिंटन हॉल में नया मैट लगाने व लाइटिंग की व्यवस्था करने तथा शौचालय की साफ-सफाई कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने नया बस स्टैण्ड के पास नवनिर्मित मिनी स्टेडियम का भी अवलोकन किया एवं फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन इत्यादि खेल सुविधाओं की जानकारी ली। मिनी स्टेडियम के बहुद्देशीय हॉल में बैडमिंटन कोर्ट व टेबल टेनिस खेलने की व्यवस्था करने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही मिनी स्टेडियम के प्रवेश द्वार से कार्यालय परिसर तक पेवर ब्लॉक लगवाने के लिए भी कहा गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार मिनी स्टेडियम को आज से ही खेल प्रेमियों के लिए खोल दिया गया है तथा साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं व खिलाड़ियों के लिए दिशा-निर्देश हेतु नियम तय करने जिला शिक्षा अधिकारी व डीएमसी को निर्देशित किया गया। मुख्य मार्ग में दीनदयाल योजना के तहत निर्मित गुमटियों के बाजू में वॉशरूम का निर्माण कराने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
नया बस स्टैण्ड में स्वच्छता का कलेक्टर ने लिया जायजा
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा सोमवार की सुबह नया बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर स्वच्छता का जायजा लिया एवं साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए बस स्टैण्ड में वाहनों के प्रवेश मार्ग में बजरी गिट्टी डलवाने हेतु नगरपालिका व लोक निर्माण अधिकारी को निर्देश दिए गए। सुलभ शौचालय के सामने गार्डनिंग करने व होटलों से गंदा पानी के निकासी व्यवस्था बनाने संचालकों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत

Mon Aug 24 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर 24 अगस्त 2026/ सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर द्वारा 10-10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।अनुविभागीय अधिकारी जी.डी. वाहिले ने बताया कि अंतागढ़ के गढ़पारा निवासी पूनमचंद खापर्डे एवं भावना खापर्डे के लिए 10-10 हजार रूपए […]

You May Like

advertisement