कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने की विद्यार्थियों से अपील

‘बोर्ड परीक्षा से ‘घबराएं नहीं, आत्मविश्वास के साथ हल करें पर्चे’

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 फरवरी 2026/ शिक्षा सत्र 2025-26 के तहत इस माह 20 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र जिले के कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों से अपील की है कि आगामी 20 फरवरी से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं, जो विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा किसी भी छात्र की काबिलियत की अंतिम कसौटी नहीं होती, यह केवल तैयारी, अनुशासन और धैर्य की परीक्षा है। प्रत्येक विद्यार्थी किसी न किसी विशेष प्रतिभा के साथ जन्म लेता है, अपनी प्रतिभा को पहचानें और लगन एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करते हुए शांत मन से परीक्षा दें, सफलता अवश्य मिलेगी।
विद्यार्थियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय शांत रहना और खुद पर विश्वास बनाए रखना ज़रूरी है, जो विद्यार्थी शांत मन से परीक्षा देता है, वही सही उत्तर लिख पाता है। घबराहट, डर और आत्म-संदेह से दूर रहकर पूरे आत्मविश्वास से प्रश्नों को हल करें। तनाव को छोड़कर अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और पूरे मन से परीक्षा दें। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने पालकगणों से भी अपील करते हुए कहा कि इस समय परीक्षा केवल बच्चों की नहीं, बल्कि माता-पिता की भी है। बच्चों को अंकों के दबाव में न रखें, बल्कि उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं। डांट की जगह संवाद करें, तुलना की जगह भरोसा दें। यदि बच्चा चुप है, तो उसे डांटिए नहीं, उसके पास बैठिए और उसका मन समझने का प्रयास कीजिए। एक सुरक्षित, सकारात्मक और सहयोगी पारिवारिक वातावरण से परीक्षा की आधी तैयारी हो जाती है। शिक्षकों से भी अपील करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विषय पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि वे भविष्य निर्माण की सबसे मजबूत नींव होते हैं। परीक्षा से पहले के किसी भी कमजोर छात्र को नज़रअंदाज़ न किया जाए। यह पूछने के बजाय समझ में क्यों नहीं आता, बल्कि यह पूछा जाए कि ‘कहां मदद चाहिए”। शिक्षक का प्रोत्साहन किसी भी छात्र के लिए उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर शांत वातावरण, पारदर्शी व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संपूर्णता अभियान अंतर्गत विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Thu Feb 5 , 2026
कोंडागांव, 05 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी जिला कोण्डागांव के मार्गदर्शन में व जिला नोडल अधिकारी गैर संचारी रोग कार्यक्रम डॉ. ममता ठाकुर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भावना माहलवार के नेतृत्व में जिला कोण्डागांव में […]

You May Like

advertisement