कलेक्टर श्री प्रभात मलिक एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आलोक ने किया मतदान

महासमुंद 26 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने सपत्नीक आज सुबह 9ः00 बजे शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय मचेवा के आदर्श मतदान केन्द्र में मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं के साथ लाईन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने यहां की गई व्यवस्था का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने सपत्नीक सेल्फी भी ली। जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने भी आज सुबह शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय मचेवा के आदर्श मतदान केन्द्र में सपत्नीक मतदान किया। उन्होंने सेल्फी जोन में आकर अपनी तस्वीरों को कैमरे में कैद किया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदर्श मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को तिलक लगाकर एवं फूल बरसाकर किया स्वागत

Fri Apr 26 , 2024
मतदाताओं ने कहा यहां लोकतंत्र के पर्व का उत्सव मनाने का हो रहा एहसास महासमुंद 26-04-2024/ जिले में कुल 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आदर्श मतदान केन्द्र को स्थानीय संस्कृति के अनुरूप सजाया गया है। महासमुंद में सिरपुर के थीम पर आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है। इन […]

You May Like

advertisement