उद्योग स्थापित करने जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी कर रही लगातार निगरानी नगरीय निकायों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, नागरिकों से सहयोग की अपील उद्योग स्थापित करने जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

कोरिया 07 जुलाई 2025/ लगातार हो रही बारिश के कारण कोरिया जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी स्वयं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं और अधिकारियों को त्वरित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दे रही हैं।

शिवपुर-चरचा नगर पालिक परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 3, 5 एवं 9 में नालियों की सफाई कराई गई है। विशेष रूप से वार्ड 3 में नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी, जिसे सफाई कर्मियों द्वारा हटाए जाने के बाद जल निकासी प्रारंभ हो गई है।

बैकुंठपुर क्षेत्र में प्रतीक्षा बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स में छत, गैलरी और सीढ़ियों पर रखे गए कबाड़ के कारण कई दुकानों में पानी टपकने और विद्युत उपकरणों के खराब होने की शिकायतें मिल रही थीं। नगर पालिका द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सारा कबाड़ हटा दिया गया है।

नगर पंचायत पटना क्षेत्र में कन्या छात्रावास में जलभराव की स्थिति बनी थी, जिसे तत्काल प्रभाव से साफ कराकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी नगरीय निकायों एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि जलभराव की सूचना मिलते ही तत्काल पूरे अमले के साथ मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया जाए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि नालियों में कचरा न फेंकें, जिससे जल निकासी में बाधा उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों के लिए एच. एस.आर.पी. नंबर प्लेट अनिवार्य जिले में लगाए जाएंगे विशेष शिविर

Mon Jul 7 , 2025
कोरिया 07 जुलाई 2025/ जिला परिवहन विभाग के अधिकारी श्री अनिल भगत ने जानकारी दी है कि 01 अप्रैल 2019 के पहले पंजीकृत सभी प्रकार के वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एच.एस.आर.पी.) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत आमजन की सुविधा के लिए जिले में विशेष एच.एस. आर.पी. […]

You May Like

Breaking News

advertisement