घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर
जांजगीर-चांपा 12 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग, ऑयल कंपनी के अधिकारियों एवं गैस वितरकों की बैठक लेकर जिले में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए। कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यावसायिक उपयोग न होने दें। उन्होंने वितरण व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने तथा उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में गैस एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू सहित ऑयल कंपनी के अधिकारी, गैस वितरक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
जांजगीर-चांपा 12 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने तथा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटलों में छापामार कार्रवाई की […]