कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय एवं कार्यकारी समिति की समीक्षा बैठक

संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर दिया जोर

वय वंदना कार्ड, आयुष्मान कार्ड में शत प्रतिशत प्रगति लाने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध – कलेक्टर

 जांजगीर-चांपा, 14 जून 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति-शासी निकाय एवं कार्यकारी समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री मनोज बर्मन, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी सहित जिले के सभी विकासखंडों के बीएमओ, स्वास्थ्य अधिकारी एवं मिशन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
      कलेक्टर श्री महोबे ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता हो, अधिकारी बेझिझक अपनी बात रखें, प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए और कहा कि जांजगीर-चांपा एक मैदानी जिला है, जहां शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अपेक्षित है। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लें, ताकि योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा सके। साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गर्भवती महिलाओं को समुचित देखरेख एवं सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहन मिल सके।
       कलेक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों डायरिया, डेंगू, मलेरिया एवं फाइलेरिया से बचाव के लिए जनसामान्य में आवश्यक सावधानी, सर्तकता एवं जागरूकता के लिए कार्य करें। उन्होंने बारिश में मौसमी बिमारियों के मद्देनजर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, नालियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने, दवां एवं फॉगिंग मशीन से छिड़काव करने के निर्देश संबंधित अधिकरियों को दिए। उन्होंने बारिश को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों में एण्टी स्नैक वैनम की दवाई रखने के लिए कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सिकल सेल एनीमिया की जांच बढ़ाई जाए और इसके प्रति जनजागरूकता अभियान को व्यापक रूप से चलाया जाए, ताकि समय रहते रोग की पहचान और उपचार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में नियमित शिविरों का आयोजन करने तथा विशेष रूप से पुरुष नसबंदी के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
      कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन, एनीमिया मुक्त भारत, वेलनेस एक्टिविटी, एचआईवी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता हैं और इनके क्रियान्वयन में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वय वंदना कार्ड, आयुष्मान कार्ड में शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यों को प्राथमिकता के साथ करें पूर्ण - सीईओ

Sat Jun 14 , 2025
जनभागीदारी से बनाए गांव में वाटर रिचार्ज पिट्स महात्मा गांधी नरेगा और पीएम आवास के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश जांजगीर-चांपा 14 जून 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे की अध्यक्षता में जिले में जल संरक्षण, जल संवर्धन […]

You May Like

Breaking News

advertisement