कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

महासमुंद 18 जून 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 6 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीजों का बेहतर इलाज हमारी पहली प्राथमिकता है। चिकित्सक मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएं। मोतियाबिंद, क्षय व कुष्ठ रोगियों का अनिवार्य रूप से पंजीयन करें एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में विभाग द्वारा चलाए जा रहे समस्त कार्यक्रमों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए है। साथ ही सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहकर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया, डीपीएम नीतू धृतलहरे, एवं सभी बीएमओ, समस्त नोडल अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने इस दौरान शेष पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर सुपरवाइजरों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अभियान चलाकर डोर-टू-डोर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने कहा। उन्होंने वय वंदन कार्ड निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिले में 993181 आयुष्मान कार्ड बनाए गए है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 87 प्रतिशत है। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान मातृत्व और शिशु मृत्यु दर पर कमी लाने के लिए प्रेगनेंसी के दौरान ही अतिरिक्त देखभाल करने के निर्देश दिए। मितानिन और एएनएम को नियमित रिपोर्टिंग के माध्यम से जानकारी देने कहा गया। साथ ही डिलीवरी के लिए पूर्व से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। विलेज हेल्थ कमेटी की नियमित बैठक करने के भी निर्देश दिए गए।
इसके अलावा बैठक में नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक लाभ देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, निर्धारित टीकाकरण व एनीमिया की जांच कर एनीमिक महिलाओं को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। इसी तरह शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पूर्ण टीकाकरण, चिरायु की प्रगति व साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम की जानकारी ली। 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईथेनॉल निर्माण हेतु कोण्डागांव में मक्का खरीदी के दिशा-निर्देश जारी

Wed Jun 18 , 2025
कोण्डागांव, 17 जून 2025/ माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा ईथेनॉल निर्माण के लिए मक्का खरीदी प्रक्रिया हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से प्राप्त आबंटन के आधार पर समिति को 25,000 क्विंटल मक्का की आवश्यकता है, जिसकी खरीदी संस्था के अंशधारी किसान सदस्यों से की जाएगी।मक्का […]

You May Like

Breaking News

advertisement