कलेक्टर ने आधार सेवा केन्द्र पहुंचकर कराया अपना आधार अपडेट

जिले के नागरिकों से भी आधार अपडेट कराने की अपील की

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थिति आधार सेवा केन्द्र पहुंचकर अपना आधार अपडेट कराया और जिले के नागरिकों से भी अपना आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक कार्य के लिए आधार की आवश्यकता होती है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के सभी नागरिक आधार सेवा केन्द्रों में पहुंचकर अपना एवं अपने परिवारजनों का अनिवार्य रूप से आधार अपडेट जरूर कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा

Sat Sep 20 , 2025
एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करने के  दिए निर्देशरबी फसल अंतर्गत टमाटर, प्याज, गेंदा की फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों का चिन्हांकन करने कहागेंदा एवं अन्य फूलों की खेती के लिए चिन्हांकित कर लखपति दीदी को करें प्रोत्साहित राजनांदगांव 20 सितम्बर 2025। कलेक्टर […]

You May Like

advertisement