आम जनता राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत देने समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर

जांजगीर-चांपा, 22 अप्रैल, 2022 / कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों,  जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा है कि वे भीषण गर्मी और लू से आम जनता को बचाव एवं राहत पहुंचाने समुचित पेयजल, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
      उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ शीतल पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश उक्त अधिकारियों को दिए हैं। ग्रीष्म में दूषित जल से आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारी को आम लोगों को जागरूक करने स्वास्थ्य शिक्षा तथा जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करने कहा है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला एवं बाल विकास और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बोरसी में रोका गया बाल विवाह

Fri Apr 22 , 2022
जांजगीर चांपा, 22 अप्रैल,2022/ महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल संरक्षण इकाई जांजगीर और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बम्हनीडीह विकास खंड के ग्राम बोरसी ( बिर्रा) में बाल विवाह को रोकने की कार्रवाई की गई।21 अप्रैल को बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते श्री राजेंद्र कश्यप जिला […]

You May Like

advertisement